फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का एक और कारनामा उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का एक और कारनामा उजागर
विज्ञापन

- चुन्नी लाल इंटर कालेज चोला-बचावली के शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को भेजी शिकायत
- जांच में लापरवाही और उत्पीड़न आदि के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिक्षक की मौत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का एक और कारनामा उजागर हुआ है। चुन्नी लाल इंटर कालेज चोला-बंचावली के नौ शिक्षकों ने अफसर और कर्मचारियों पर जांच में लापरवाही और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षकों ने परेशान होकर अब अपनी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
चुन्नी लाल इंटर कालेज चोला-बंचावली के शिक्षक जयकरन यादव, रविंद्र सिंह सिसौदिया, विशेष कुमार, अमित मिश्रा, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अनिल कुमार वर्मा, तेज बहादुर और राजकुमार ने संयुक्त निदेशक को शिकायत भेजी है। उन्होंने विद्यालय में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताएं और मानसिक उत्पीड़न के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत की थी। पिछले दिनों यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। शिक्षकों ने कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर आधी-अधूरी जांच की गई, जबकि उनकी ओर से सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए थे। इतना ही नहीं जांच टीम में शामिल अफसरों ने विद्यालय जाकर उन्हें ही जवाब देने के आदेश दिए और जिन लोगों पर आरोप लगाए गए उन्हें ही जांच के आदेश जारी कर दिए गए। मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर जब वह जिला विद्यालय कार्यालय पहुंचे तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। इससे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने से ही भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अब उन्हें निलंबित करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक से जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा न हो कि शिक्षक बिजेंद्र कुमार जैसी आत्महत्या की घटना दोबारा हो। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं और मिली शिकायत की जांच निष्पक्ष कराई गई है।
विज्ञापन


शिक्षक की मौत का राज खोलेंगी पत्रावली
- पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़ के शिक्षक बिजेंद्र कुमार द्वारा आत्महत्या करने और अफसरों पर लगाए गए अवैध वसूली व उत्पीड़न के आरोप के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ऋतु पूनिया ने शनिवार पत्र जारी कर कहा है कि यदि इस मामले में किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना है तो वह कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में 31 जनवरी तक उपस्थित होकर लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर दी ड्यूटी
- शिक्षक की मौत और लगाए गए अवैध वसूली व उत्पीड़न के आरोप के बाद शिक्षकों ने दूसरे दिन शनिवार को भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी दी। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा का कहना है कि इस मामले को लेकर आंदोलन जब तक जारी रहेगा, जब तक अफसर और कर्मचारियों पर कार्रवाई न हो। उन्होंने जिले के शिक्षकों से इस लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें