फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड के निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री जी! रिंग रोड का निर्माण अति आवश्यक
विज्ञापन

- जाम से निजात के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने भी दोहराई रिंग रोड बनवाने की मांग
- तीन महीने पहले डीएम ने भेजा था शासन को प्रस्ताव
- अब नगर पालिका अध्यक्ष ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अब नगर पालिका अध्यक्ष ने भी रिंग रोड बनवाने की मांग की है। डीएम द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर कोई अमल न होने के बाद अब पालिका अध्यक्ष ने भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रिंग रोड निर्माण की मांग की है। रिंग रोड बनने से शहर में जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
तीन माह पहले डीएम ने रिंग रोड के लिए प्रस्ताव बनवाया था। इसके लिए डीएम के आदेश पर बीडीए व लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सर्वे करने के बाद निर्माण पर आने वाले कुल अनुमानित खर्च का चार्ट बनाकर डीएम को सौंपा था। डीएम ने प्रस्ताव को शासन को भेज दिया था। तीन माह का समय बीतने के बाद भी जब इस संबंध में शासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए शहर में रिंग रोड को अति आवश्यक बताते हुए निर्माण की अनुमति मांगी है। अफसरों द्वारा बनाए गए प्रस्ताव के मुताबिक रिंग रोड के निर्माण में करीब 952 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। खर्च की धनराशि अधिक होने और केंद्र द्वारा रिंग रोड की मांग को गंभीरता से न लेने के कारण अब भी प्रस्ताव अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन ने की थी घोषणा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 235 के शिलान्यास के समय बुलंदशहर में रिंग रोड के निर्माण की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने ने स्याना-बुलंदशहर, बुलंदशहर-बदायूं, बुलंदशहर-अनूपशहर को स्टेट हाईवे भी घोषित किया था।
विज्ञापन


कोट
रिंग रोड के निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा गया है। मंत्री को उनका वादा याद दिलाया गया है। उम्मीद है कि मंत्री जी इस ओर अवश्य ध्यान देंगे। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें