फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर मजदूर को मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हर मजदूर को मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति
विज्ञापन

- पंजीकृत श्रमिकों के घर बनाए जाएंगे शौचालय
- सर्वे शुरू, शौचालय के निर्माण के लिए मिलेेंगे 12 हजार
- सीडीओ ने श्रम प्रवर्तन विभाग को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जल्द ही हर मजदूर को खुले में शौच से मुक्ति मिल जाएगी। शासन की ओर से सभी पंजीकृत मजदूरों के घर शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। सभी पात्र मजदूरों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये मिलेंगे। शौचालय निर्माण के लिए सीडीओ ने श्रम प्रवर्तन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

शासन का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक हर घर में शौचालय हो। गांव हो या शहर व कस्बे, सभी खुले में शौच से मुक्त हों। हालांकि इस समय शासन से जिले में शौचालय बनवाने के लिए राशि नहीं मिली है। विभाग पर करीब नौ हजार शौचालयों की उधारी बकाया है। अभी जिले में डेढ़ लाख से अधिक घरों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं, लेकिन शासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के घर शौचालय बनवाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश कई दिन पहले ही मिल गए थे, लेकिन इस पर अमल अब शुरू किया गया है। इसके लिए सीडीओ जसजीत कौर ने श्रम प्रवर्तन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने ऐसे पंजीकृत मजदूरों के घर चिह्नित करने के लिए सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। इस पर विभाग की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। सहायक श्रमायुक्त एसपी मौर्य का कहना है कि विभाग में पंजीकृत उन मजदूरों के घर चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनके पास अब तक शौचालय नहीं है। जल्द ही सर्वे पूरा कर शौचालय विहीन मजदूरों की लिस्ट प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाएगी। शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की राशि मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रयास जारी हैं। शासन से मिल रहे आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें