चित्रकला में विश्व में तीसरा स्थान स्थान हासिल कर तमन्ना ने बढ़ाया देश का गौरव
फोटो है
अनूपशहर। गांव शेरपुर निवासी कक्षा तीन की छात्रा तमन्ना ने जल संरक्षण विषय पर विश्व स्तर पर प्राइमरी वर्ग की चित्रकला प्रतियोतिगता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तमन्ना को पांच सौ डालर का पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया गया है। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली छात्रा तमन्ना परदादा परदादी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित सत्यभारती स्कूल अनूपशहर में कक्षा तीन की छात्रा है। पेंशन सी संस्था द्वारा नवंबर माह में फ्रांस, इटली, अमेरिका, इंगलैंड, सोमालिया ,जापान, चीन आदि देशों के प्राइमरी स्तर के स्कूलों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में सहभाग किया था। जिसमें अनूपशहर के परदादा परदादी स्कूल से तमन्ना ने वाटर इज लाइफ, थाट अवर जेनरेशन विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि छात्रा ने विश्वस्तरीय इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर देश, विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रोशन किया है। संस्था द्वारा तमन्ना की स्कूली पढ़ाई का एक साल का खर्चा भी वहन किया जाएगा। विद्यालय संस्थापक वीरेंद्र सैम, रेणुका गुप्ता, साजन जोश, इंदू सिंह, विकास शर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया है। ब्यूरो