फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

- दोस्त के साथ दिल्ली से गांव लौट रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
ग्यारह मील चौकी क्षेत्र के गांव शेखुपुर रौरा के पास सोमवार देर शाम तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर ऊर्फ करनपुर निवासी लश्करी सिंह का 26 वर्षीय पुत्र शैलेश दिल्ली में एक होटल में नौकरी करता था। सोमवार देर शाम शैलेष गांव के ही अपने साथी प्रदीप पुत्र प्रेम सिंह के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्यारह मील चौकी क्षेत्र के गांव शेखुपुर रौरा के पास अनूपशहर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने शैलेष की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में शैलेष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक कुलवीर पंवार ने बताया कि मृतक शैलेश के भाई राजेश की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे में महिला की मौत
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बुग्गी और ईंटों के ढेर के बीच दबने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार शाम सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी राजवती (44) पत्नी दीपचंद जाटव रास्ते में अपने मकान के सामने ईंटों के ढेर के पास से निकल रही थी। उसके बराबर में भैंसे से जुड़ी बुग्गी खड़ी थी। उसी दौरान बुग्गी का भैंसा बुग्गी लेकर चल दिया। वह बुग्गी और ईंटों के ढेर के बीच में दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन


मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
सिकंदराबाद। तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के मामा तारांचद ने बताया कि नोएडा के गांव छपरौला निवासी महेश पुत्र लखपत मंगलवार को उनके गांव हदयपुर बाइक से आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महेश को अस्पताल में भर्ती कराया। महेश के पिता लखपत ने मैजिक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें