फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 ग्राम प्रधान प्रशासन की रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 ग्राम प्रधान रडार पर
विज्ञापन

- गांव के विकास कार्य में धांधली के आरोप
बुलंदशहर। गांव के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। ग्राम प्रधानों से संबंधित मिली इन शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। इसके चलते जिले के 12 ग्राम प्रधान प्रशासन के रडार पर हैं।
विज्ञापन

गांव में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य लगातार जारी हैं। ऐसा शायद ही कोई दिन होगा, जिसमें ग्राम प्रधानों की विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धनराशि का गबन करने की शिकायत न मिलती हो। ऐसा भी नहीं है कि समय-समय पर शिकायतों का निस्तारण करते हुए ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई न होती हो। बावजूद इसके शिकायतों का सिलसिला जारी है। अब तक जिला प्रशासन और जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 50 से अधिक ग्राम प्रधानों की शिकायत मिल चुकी है। इनमें 12 ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले के 12 ग्राम प्रधानों की मिली शिकायत की जांच शुरू हो चुकी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें