फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं कर रहे शासन की कॉल रिसीव, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की कॉल रिसीव न करने वाले शिक्षक नपेंगे
विज्ञापन

- परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से एमडीएम व अन्य जानकारी लेने को शासन से आता है फोन
- बीएसए ने दिए कॉल रिसीव न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकाें की एक और लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि वह शासन की कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। शासन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दी जा रही सुविधाओं खासकर मिड-डे-मील आदि की जानकारी लेने के लिए शासन की ओर से शिक्षकों को कॉल की जाती है। इंटरेक्टिव वाइस रेस्पांस सर्विस (आईवीआरएस) की ओर से शिक्षकों को कॉल की जाती है। आरोप है कि अधिकतर विद्यालयों के शिक्षक कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले लाभ की जानकारी शासन को नहीं मिल पा रही है। इस पर शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर कॉल रिसीव नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। जल्द ही ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें