नेशनल प्रतियोगिता में जीते तीन सिल्वर
बुलंदशहर। जिले की बेटी शिवानी ने भोपाल में आयोजित 28वीं नेशनल केनोइंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल की हैट्रिक लगाकर जिले का नाम रोशन किया है। शिवानी की इस कामयाबी पर परिवार समेत जिले के खिलाड़ियो में खुशी का माहौल है। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी छात्रा खिलाड़ी शिवानी ने 13 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में तीन मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर इंडियन कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएच हाशमी एवं जनरल सेक्रेटरी बलवीर सिंह कुशवाह ने शिवानी को प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्यूरो