फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी, पर स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षा जरूरी पर स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं
विज्ञापन

- सरकारों ने कर दिया शिक्षा का बाजारीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। सरकार भारत को डिजिटल इंडिया बनाना चाहती हैं, जिसके लिए कंप्यूटर की शिक्षा जरूरी है, लेकिन हालात यह है कि स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए शिक्षक ही तैनात नहीं है। यह विचार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

शनिवार को शिकारपुर स्थित शंभूनाथ इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुये ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकारें स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर गुणवत्ता परक शिक्षा देना चाहती हैं। परंतु शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में कम्प्यूटर और व्यावसायिक शिक्षक ही तैनात नहीं है। व्यावसायिक व कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित नहीं किए गए हैं। ऐसी स्थिति में राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार की नीति में शिक्षा का बाजारीकरण शामिल हो चुका है। प्रदेश के आठ हजार वित्तविहीन स्कूलों के 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में शिक्षक ही नहीं होंगे तो गुणवत्तापरक शिक्षा कैसे मिलेगी। उन्होंने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने के लिए जन सहयोग की अपील की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ इसी विचारधारा के साथ काम कर रहा है। इससे पूर्व अतिथियों ने इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के निजी संसाधनों से निर्मित छह अध्यापन कक्षों एवं बरामदे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा ने तथा संचालन आदर्श गौड़ व सुरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य, नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राणा, विजय शंकर उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, जाकिर खान, जितेंद्र शर्मा, लौकेन्द्र मीणा, रामअवतार तंवर, मुमताज हैदर, मुकेश पंडित, नरेश अरोरा, संजय शर्मा, डा. प्रमोद मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें