फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ शिक्षकों पर गिरी सेवा समाप्ति और निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ शिक्षकों पर गिरी सेवा समाप्ति और निलंबन की गाज
विज्ञापन

- ककोड़ क्षेत्र के स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में हुई कार्रवाई
- प्राइमरी स्कूल के दो शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त, एक शिक्षक निलंबित
- प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर पूरे मामले का मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। ककोड़ क्षेत्र परिषदीय स्कूल में कक्षा एक की छात्रा के साथ सातवीं कक्षा के तीन छात्रों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार बड़ी कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट मिलने पर प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौ शिक्षकों पर सेवा समाप्ति और निलंबन की गाज गिर गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूल में बृहस्पतिवार को हुई इस शर्मनाक घटना को गंभीरता से लिया। इस पूरे मामले की खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में सभी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी स्कूल के दो शिक्षामित्रों की सेवा समाप्त करने और एक शिक्षक को निलंबित करने के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय के छह सहायक अध्यापकाें को भी निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर पूरे मामले का जवाब मांगा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी करते हुए सभी शिक्षकों की जांच के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

घटना के समय स्कूल में नहीं था प्राधानाध्यापक
- खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिस समय यह शर्मनाक घटना हुई। उस समय प्राइमरी स्कूल का प्रधानाध्यापक स्कूल में नहीं था। वह विभागीय बैठक में शामिल होने गया था। इसलिए उस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई न करते हुए घटना के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन

कोट
इस तरह की घटना शर्मनाक है। यदि शिक्षक सजग होते तो ऐसी घटना नहीं होती। इसलिए खंड शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई गई और प्राइमरी के प्रधानाध्यापक को छोड़कर सभी शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट मिलने पर सेवा समाप्ति ओर निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। दोनों स्कूलों में दूसरे शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है।
- अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें