फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल के दो और आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना बवाल के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना बवाल में पुलिस ने मंगलवार शाम दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की शिनाख्त वीडियो के आधार पर की गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी के बाद हुए बवाल में इंस्पेक्टर और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बलवा, हत्या, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों आरोपियों की शिनाख्त वायरल हो रही वीडियो के आधार पर की गई थी। स्याना थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जोनी पुत्र सुशील कुमार चौधरी का नाम प्रकाश में आया है जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दूसरा युवक सचिन पुत्र अजय कुमार निवासी हरबानपुर गांव को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 20 बलवाई पहुंचे सलाखों के पीछे
स्याना हिंसा मामले में पुलिस अब तक 19 आरोपियों को दबोच चुकी है। जबकि एक आरोपी विशाल त्यागी सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को दबोच कर जेल भेजा था। उसके बाद वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों की शिनाख्त की गई और उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बीते दिनों आरोपी जीतू फौजी को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। बीते 12 दिसंबर को पुलिस ने दो आरोपी मोहित और नितिन को भी दबोच लिया था। 13 दिसंबर को सौरभ और रमेश जोगी की गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद चार अन्य गिरफ्तारी की गई थीं। मंगलवार को आरोपी जॉनी व सचिन की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें