फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

- ठंडी प्याऊ चौकी के निकट एनएच-91 पर देर रात हुआ हादसा
- पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, एक युवक हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे 91 खुर्जा रोड पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक की हालत ज्यादा गंभीर होते देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी राजेंद्र (27) पुत्र भगवान चंद अलीगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। रविवार देर शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। वह भी हापुड़ का ही निवासी है। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक सवार युवक जब ठंडी प्याऊ चौकी के निकट पहुुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोेगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौक्े पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने राजेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर होते देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मामले में परिजनों ने अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें