पकड़े गए वाहनों को खा रहा जंग
सिकंदराबाद। विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन वर्षों से कोतवाली और पुलिस चौकियों की शोभा बढ़ा रहे हैं। निस्तारण नहीं होने के कारण वाहनों को जंग खा रहा है। लाखों की कीमत के वाहन कूढ़े के ढेर में बदल रहे हैं।
विभिन्न अपराधिक मामलों ने पुलिस ने कार, बाइक, ट्रक आदि वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की है। वहीं लावारिस वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोतवाली समेत अधिकांश चौकियों में पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहनों का अंबार लगा है। आलम यह है कि बड़ी तादात में वाहनों के खड़े होने से थाना, चौकियां कबाड़ी की दुकान से लगने लगी है। थाने चौकियों मेें जमा वाहनों की जानकारी कर नीलामी नहीं करने के कारण वाहनों को जंग खा रहा है। लाखों की कीमत के वाहन कूड़े के ढेर में बदलते जा रहे हैं। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि ऐसे वाहन जिनका मुकदमा निस्तारित होेने के बाद भी कोतवाली, चौकी पर खड़े है ऐसे वाहनों की नीलामी कराई जाएगी।