पात्रता के बावजूद भी किसानों के ऋण नहीं हुए माफ
- बैंक से भेजी रिकवरी, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार
-डीएम ने संबंधित अधिकारी से मांगी आख्या
ककोड़। क्षेत्र के किसानों ने कस्बा स्थित एक बैंक पर पात्रता के बावजूद भी प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं देने का आरोप लगाया। उल्टे बैंक से किसानों की रिकवरी भेज दी गई। किसानों की शिकायत पर डीएम ने जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
भाजपा नेता सतीश गड़ाना ने बताया ने क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा, बुर्ज रमानी, आजमपुर हुसैनपुर समेत आसपास के बहुत से गांवों के किसानों के बड़ी संख्या में कस्बे के स्टेट बैंक में खाता है। स्टेट बैंक ने किसान खाताधारकों को पात्रता की श्रेणी में होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं दिया। उल्टे बैंक ने सभी किसानों पर रिकवरी भेज दी। ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं देने और रिकवरी भेजने पर किसानों में रोष है। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एलडीएम बुलंदशहर को प्रकरण की जांच कर अख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक अरुण कोशिश से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आता रहा।