फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का रद्द, उधमपुर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 23 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरक्का रद्द, उधमपुर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 23 घंटे लेट
विज्ञापन

- कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। काफी दिनों से विलंब से चलने के कारण बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस रद्द हो गई। वहीं उधमपुर, डिब्रूगढ़ समेत कई ट्रेनें लेट रहीं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनों का सफर लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया है। कभी ट्रेन रद्द तो कभी देरी के चलते यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को रेलवे ने दिल्ली से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। वहीं बुधवार को आने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और उधमपुर एक्सप्रेस 23 घंटे देरी से चलने के कारण बृहस्पतिवार को आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा संगम दस घंटे, कालिंदी 9 घंटे, कालका 13 घंटे और मुरी 12 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट से आने के कारण यात्रियों को सर्दी के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सफर कर रहे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के देरी से पहुंचने और रद्द होने की सूचना ऊपर से ही मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें