फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों को दिए टेंडर तो दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारों को दिए टेंडर तो दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

- मंडलायुक्त ने सभी नगर पालिका अफसरों को जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। मंडलायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार की शाम मेरठ में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मंडलायुक्त ने अफसरों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आलोक कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान हासिल करना नगर पालिकाओं का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक संसाधनों के साथ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। अगर नगर पालिकाओं में किसी अफसर या कर्मचारी के रिश्तेदारों को टेंडर दिए जाते हैं तो ऐसे संबंधित कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई करें। मंडलायुक्त के आदेशों से नगर पालिका व पंचायतों के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश मिले हैं। किसी भी रिश्तेदार या संबंधी को टेंडर जारी नहीं किए जाएंगे। यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें