फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा कटा 800 बीघे की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहा कटा, 800 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन

- भड़के किसानों ने अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर एक घंटे लगाया जाम
- अधिकारियों ने किया निरीक्षण, 24 घंटे के भीतर नुकसान का आकलन करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई/दानपुर। स्याना से नरौरा जा रही निचली गंग नहर के पास दो गांव घोसीपुरा व तलवार में बुधवार देर रात रजवाहा कट जाने से करीब 800 बीघा फसल डूब गई। खेतों में पानी भर जाने से करीब दो दर्जन किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। इससे आक्रोशित किसानों ने गुरुवार सुबह अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने किसी तरह से किसानों को शांत किया और करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया।
ग्राम मखैना के निकट बह रही नहर में पानी अधिक होने से पांच सौ मीटर दूर गांव घोसीपुरा रजवाहा कट गया। ग्रामीण सत्यवीर व मनीष सिंह नेे बताया कि सुबह जाग होने पर इसकी जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने नुकसान की भरपाई व पानी रोकने के लिए सुबह करीब आठ बजे मार्ग पर जाम लगा दिया। राजस्व टीम पहुंचने के बाद करीब बारह बजे घुसराना रजवाहा पर मखैना कोठी के निकट मिट्टी डालकर पानी को किसी तरह रोका गया।
विज्ञापन

घोसीपुरा निवासी किसान महेंद्र पुत्र कल्यान, तोताराम पुत्र कल्यान, विजयपाल पुत्र भोजराज, डिगंबर पुत्र मेघ सिंह, वासुदेव पुत्र भोजराज, भगवान सहाय पुत्र धन्नू सिंह, नरेंद्र पुत्र एदल सिंह, गिरवर पुत्र धन्नू सिंह आदि के खेत में करीब तीन फुट तक पानी भर जाने से गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। दूसरी तरफ तलवार क्षेत्र के गांव राजौर ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन किसानों की करीब 300 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार हीरा लाल सैनी ने बताया कि गंग नहर पर चार गेट लगे हैं, लेकिन चारों गेट जाम मिले। जिस कारण पानी नहीं रोका जा सकता है। इसी प्रकार घुसराना रजवाहा में रॉड नहीं होने के कारण वह भी जाम मिला। कर्मचारी भी गायब मिले। एसडीएम उमा शंकर ने कहा कि सिंचाई विभाग का कोई भी कर्मचारी एक बजे तक मौके पर नहीं मिला। डीएम को इस संबंध में अवगत कराया गया है। राजस्व टीम को 24 घंटे के अंदर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें