फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटने से चाक चौबंद हुई शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटने से चाक चौबंद हुई शहर की सड़कें
विज्ञापन

- काली नदी रोड, कचहरी रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
- नगर पालिका-प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शहर की सड़कों से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया तो लोगों को जाम के झाम से राहत मिली है। अब सड़कों को चौड़ी कर अस्थाई अतिक्रमण को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। नगर पालिका व प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।
शनिवार का दिन अतिक्रमणकारियों के लिए बुरे सपने की तरह रहा। शनिवार को सुबह से ही नगर पालिका व प्रशासनिक टीम ने नगर के काली नदी रोड, डिप्टी गंज से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। इस दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों ने इसका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनकी एक न चल सकी। काली नदी रोड के बाद टीम ने कोर्ट रोड पर वर्षों से स्थाई रूप से सड़क पर कब्जा किए बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी टीन शेड, खोके और ढाबों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क चौड़ी होने पर राहगीरों ने राहत महसूस की। अवैध दुकानों को ध्वस्त करने के बाद टीम ने सामान को ट्राली में भरवाकर फेंक दिया। इस संबंध में पालिका ईओ एके सिंह ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। समय-समय पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

आए दिन लगा रहता है जाम
शहर में काली नदी रोड, डिप्टी गंज व कचहरी रोड पर आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है। इसके लिए पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन हर बार व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर दोबारा कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन


समस्या का होगा स्थाई समाधान
जिला प्रशासन व नगर पालिका अधिकारी अब अतिक्रमण की समस्या का स्थाई समाधान करने जा रहे है। अतिक्रमण हटाने के बाद अधिकारी अब सड़कों को चौड़ी करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे उस स्थान पर दोबारा अतिक्रमण न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें