फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगौता ब्लॉक को मिली डबल लेन हाईवे की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अगौता ब्लॉक को मिली डबल लेन हाईवे की सौगात
विज्ञापन

- अधिकारियों ने शासन को तीन ब्लॉकों का भेजा था प्रस्ताव
- ऊंचागांव, जहांगीराबाद ब्लॉक की सड़कों को शासन से नहीं मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
ब्लॉकों को हाईवे से जोड़ने की योजना के तहत जिले के एक और ब्लॉक को डबल लेन सड़क की सौगात मिली है। वहीं जिले के दो अन्य ब्लॉकों को हाईवे से जुड़ने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शासन ने सभी ब्लॉकों की सड़कों को डबल लेन बनाने के आदेश दिए थे। जिले में पांच ब्लॉकों को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों की सड़कें डबल लेन थीं। इसके बाद अफसरों ने दो ब्लॉकों की सड़कों को डबल लेन कर दिया और शेष तीन ब्लॉकों के लिए अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद अब शासन ने अगौता ब्लॉक की सड़कों को डबल लेन बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। शासनादेश मिलने के बाद अगौता ब्लॉक के लिए सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जबकि जहांगीराबाद व ऊंचागांव ब्लॉक की सड़क को डबल लेन करने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिल सकी है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डीके तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर अगौता ब्लॉक को डबल लेन किया जाएगा। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें