जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस और सीटी स्कैन की सुविधा
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में नए साल से मरीजों को डायलिसिस और सीटी स्कैन की सुविधा की सौगात मिल सकती है। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में डायलिसिस और सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह चिन्हित कर ली है। अब निजी अस्पतालों या केंद्रों पर मोटी रकम खर्च करने वाले मरीजों को इससे राहत मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में अभी तक एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में डायलिसिस और सीटी स्कैन लगाने के लिए जगह चिंह्ति कर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शासन के निर्देश मिलने पर जिला अस्पताल में मरीजाें को जल्द ही डायलिसिस और सीटी स्कैन की सुविधाएं मिलने लगेगी।