फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ में दो घरों में डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों व मासूम को गनप्वाइंट पर लेकर दो घरों में डकैती
विज्ञापन

- थाने से 200 मीटर दूर शेरपुर गांव में देर रात हुई वारदात
- थोड़ी देर बाद दूसरे घर में भी की वारदात
- बदमाशों के हौसले बुलंद, ककोड़ में एक माह में हुई चार डकैती
- थाना प्रभारी निलंबित, सीओ एसएसपी कार्यालय से किए गए अटैच

अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़।
बेखौफ बदमाशों ने ककोड़ थाने से चंद फासले पर स्थित गांव में परिजनों को बंधक बनाकर दो घरों में डकैती डाली। दोनों वारदातों में 12 से ज्यादा बदमाश शामिल थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर देर रात एसएसपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने क्राइम कंट्रोल न कर पाने के चलते थाना प्रभारी को निलंबित कर सीओ को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर गांव शेरपुर मे12 से ज्यादा बदमाशों ने देर रात करीब डेढ़ बजे वारदातों को अंजाम दिया। शेरपुर निवासी विकास चौधरी पुत्र रामकुमार चौधरी ने बताया कि उनका घर गांव के बाहरी छोर पर है। शुक्रवार देर रात वह पत्नी और चार महीने की बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे। पिता रामकुमार खेतों पर गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे 12 से ज्यादा बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने राइफल की बट से उसके कमरे की खिड़की तोड़ी। बदमाशों ने खिड़की से राइफल घुसाकर उसे, पत्नी मनीषा व चार माह की बच्ची दीशू को गनप्वाइंट पर ले लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने कमरे का दरवाजा खुलवा लिया। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे उसके बाबा छोटेलाल, भाई अरूण, रवि को पहले से ही बंधक बना रखा था। कमरे का गेट खोलने पर बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर का सामान खंगालना शुरू किया और 85 हजार की नगदी, करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट कर ले गए। थोड़ी देर बाद बदमाशों ने उनके पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ट फौजी वीरपाल के घर पर धावा बोल दिया। मेन गेट के नीचे खाली जगह से बदमाश अंदर दाखिल हो गए। पीड़ित वीरपाल ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें गनप्वाइंट पर लेकर पत्नी रानी से सोने के कुंडल व जेब में रखे 1300 रुपये लूट लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एक साथ दो घरों में डकैती की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी मुनिराज जी भी अधिकारियों के साथ रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों पर अंकुश न लगा पाने पर एसओ संजीव कुमार को निलंबित और सीओ राघवेंद्र मिश्रा को कार्यालय से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
पीड़ित रामकुमार की तहरीर पर अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। वीरपाल के घर हुई घटना प्रारंभिक जांच में संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आलोक सिंह, सीओ सिकंदराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें