फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ से जिले में कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
32 करोड़ से जिले में कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन

फोटो समाचार
- जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 52 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मोहर
- सदस्यों ने की मानदेय पांच हजार रुपये करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में कुल 52 करोड़ के प्रस्तावों पर मोहर लगी, जिनमें से 32 करोड़ की लागत से जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। बोर्ड बैठक में सदस्यों ने सोलर लाइट व हैंडपंपों का कोटा दिलाने की मांग की।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। पूरे तीन घंटे तक चली बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी मांगें उठाईं। इस दौरान 52 करोड़ के प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। इसमें 32 करोड़ की लागत से जिले में सड़कों, नालियों, खड़ंजा आदि का निर्माण होगा तो शेष 20 करोड़ की लागत से जिला पंचायत के खर्चे वहन किए जाएंगे। बैठक में कुल 53 सदस्यों के सापेक्ष 34 सदस्य, दो ब्लॉक प्रमुख, दो विधायक मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन


विपक्ष रहा चुप, शांतिपूर्वक हुई बैठक
बोर्ड की शुरुआती बैठकों में जोरदार हंगामा करने वाला विपक्ष इस बार मूकदर्शक बना रहा। विपक्ष के मूकदर्शक बने रहने के कारण चौथी बार होने वाली बोर्ड बैठक शांति पूर्वक हुई। इससे पहले की तीन बैठकें हंगामे की भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन


कोट -
बोर्ड बैठक शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में 52 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। इनमें से 32 करोड़ की लागत से जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। सदस्यों की अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा। - प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें