फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में प्रदूषण फैला रही चार फैक्ट्रियों पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद में प्रदूषण फैला रहीं चार फैक्ट्रियां सील
विज्ञापन

कारण बताओ नोटिस का जवाब न मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर/सिकंदराबाद।
क्षेत्र में लगातार प्रदूषण फैला रहीं चार फैक्ट्रियों को अफसरों ने सील कर दिया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब न मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों ने एसडीएम सिकंदराबाद समेत मौके पहुंचकर फैक्ट्रियों को सील कर दिया। फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंशिका इंडस्ट्री, श्री मैटालिक, हर्ष कार्ड बोर्ड, केआर रबर इंडस्ट्री प्रदूषण के मानकों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही थीं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों ने पूर्व में ही इनके संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। समयावधि में जवाब न देने और कम प्रदूषण के लिए उचित तकनीक का प्रयोग न करने पर मंगलवार को सिकंदराबाद एसडीएम शुभि काकन के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, बिजली विभाग, पुलिस तथा तहसील अफसरों की मौजूदगी में सील करने की कार्रवाई की गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री कर्मचारियों ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते उनकी एक न चली। बताया जा रहा है कि चारों फैक्ट्रियां बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैला रही थीं। चारों फैक्ट्रियों को सील करने के बाद उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। अफसरों का कहना था कि इससे किसी भी हाल में फैक्ट्रियों का दोबारा संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में अभी भी कई फैक्ट्रियां उगल रहीं जहर
चार फैक्ट्रियों को तो सील कर दिया गया, लेकिन अभी भी जिले में बड़े पैमाने पर छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों से जहर निकल रहा है। नगर क्षेत्र में कई लोहा, मेटल गलाने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। शिकायत के बाद भी अभी तक अफसरों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


कोट
सिकंदराबाद में चार फैक्ट्रियां सील की गई हैं। यदि अन्य फैक्ट्रियों ने मानक पूरे नहीं किए, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - जीएस श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें