फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होंगे अवैध रूप से चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी नगर में बनेगा सरकारी ड्राइविंग ट्रेनिंग कालेज
विज्ञापन

- अवैध रूप से चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग कालेजों को किया जाएगा बंद
- एआरटीओ ने शासन को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। जिले में अवैध रूप से चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिगं कालेजों पर अब सरकार का चाबुक चलेगा। इन कालेजों के संचालकों का धंधा बंद कराने के लिए सरकार जिले में एक ड्राइविंग ट्रेनिंग कालेज बनाएगी। इसके लिए एआरटीओ ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में ड्राइविंग सिखाने के लिए किसी भी ट्रेनिंग कालेज के पास विभाग से अनुमति प्राप्त नहीं है। अवैध रूप से चल रहे इन कालेजों के संचालक लोगों को ड्राइविंग सिखाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। इन कालेजों में केवल लोगों को गाड़ी चलाना सिखाया जाता है, उन्हें गाड़ियों के बारे में तकनीकी जानकारी नहीं दी जाती है। अब सरकार ने ऐसे कालेजों के धंधे को बंद करने की योजना तैयार की है। योजना के तहत अब एआरटीओ ने सरकारी ड्राइविंग ट्रेनिंग कालेज बनाने के लिए जमीन तलाशने के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो सहकारी नगर में आईटीआई कालेज के समीप ट्रेनिंग कालेज बनाया जाएगा। हालांकि कालेज में ड्राइविंग सिखाने के लिए फीस ली जाएगी या नहीं यह अभी साफ नहीं है। एआरटीओ मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि जमीन तलाशने के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अवैध ट्रेनिंग कालेजों का धंधा पूरी तरह से बंद हो जाएगा। आदेश मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



पुनीत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें