फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत के मामले में स्टाफ नर्स घिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजातों की मौत के मामले में स्टाफ नर्स घिरी
विज्ञापन

- एसएनसीयू में हुई नवजातों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में तीन नवजातों की मौत के मामले में अब एक स्टाफ नर्स घिरती नजर आ रही है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजातों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि घटना के समय यूनिट में तैनात स्टाफ नर्स गहरी नींद में सोई हुई थी। इसके कारण वार्ड में बिजली सप्लाई न होने की जानकारी समय से नहीं दी जा सकी थी। सूत्रों ने दावा किया है कि संविदा बिजली कर्मचारी ने शनिवार को अफसरों के दफ्तर में जमकर हंगामा करते हुए खुद के खिलाफ की गई कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया। संविदा कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही उसने जेनरेटर चला दिया था। इसके बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि गत सप्ताह जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में पूरी रात बिजली गुल थी, जिसके कारण दो बच्चों की रात को ही मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चे की मौत अगली सुबह हो गई थी। इस बाबत सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि जांच में कई अन्य कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें