फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ढही दीवार, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक ढही दीवार, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

- घर में एक मासूम के नामकरण का चल रहा था कार्यक्रम
- दीवार गिरने से परिवार में मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में शुक्रवार सुबह एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर दो महिलाएं घायल हो गईं। इससे परिवार में चल रहे मासूम बच्चे के नामकरण के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बौना सिंह पुत्र प्रकाश सिंह के घर में शुक्रवार सुबह एक बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा भी लगा हुआ था। तभी सुबह करीब नौ बजे घर के बाहरी हिस्से की एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में बौना सिंह की मां पुष्पा देवी (50) व एक अन्य रिश्तेदार महिला सुखी घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। पुष्पा देवी के कुछ दांत टूट गए हैं, जबकि सुखी के पैर में चोट आई है। दीवार ढहने के बाद घायल दोनों महिलाओं को आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें