फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन वितरण की दुकानदार को भेजनी होगी फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दुकानदारों को राशन वितरण की भेजनी होगी फोटो
विज्ञापन

- राशन वितरण न होने की शिकायतों पर शासन ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब राशन वितरण दिवस पर हर दुकानदार को अपनी दुकान की तस्वीर विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर भेजनी होगी। राशन वितरण न होने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। दुकानदारों को इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1426 सरकारी राशन दुकानें हैं। पूर्ति विभाग की ओर से सभी दुकानों को हर माह की छह से 20 तारीख तक के सभी वितरण दिवसों में दुकान खोलना आवश्यक किया गया है। दुकान पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में राशन वितरण किया जाता है, लेकिन पर्यवेक्षकों की मिलीभगत के चलते जिले के अधिकतर दुकानदार दुकानें नहीं खोलते हैं। इससे पात्र राशन कार्ड धारक राशन से वंचित रह जाते हैं और दुकानदार राशन की कालाबाजारी करते हैं। राशन न वितरण करने और राशन की कालाबाजारी की शिकायत समय-समय पर उजागर होती रही हैं। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन और विभाग ने दुकानदारों को वितरण दिवसों पर दुकानों की फोटो भेजने के आदेश दिए हैं। इसमें साफ किया गया है कि सभी कोटेदारों को वितरण दिवसों में हर हाल में राशन वितरण करना होगा। ऐसा न करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ केबी सिंह ने कहा कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को राशन दिलाने और राशन वितरण में पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। यदि किसी भी दुकान पर पर्यवेक्षक के न पहुंचने या दुकान न खुलने की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें