फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 के डायवर्जन से बुलंदशहर की सड़कें जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 के डायवर्जन से बुलंदशहर जाम से हांफा
विज्ञापन


- कार्तिक मेले के चलते किया गया डयवर्जन

- स्याना औरंगाबाद स्टेट हाइवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव

अमर उजाला ब्यूरो

बुलंदशहर/अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा के चलते एनएच-24 के डायवर्जन का असर बुलंदशहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। वाहनों का दबाव बढ़ने से अनूपशहर और स्याना रोड पर ट्रैफिक जाम रहा। दोपहर बाद हालात सामान्य होने पर वाहनों की रफ्तार नहीं बढ़ी।
एनएच-24 पर गढ़ में डायवर्जन किया गया था। अलीगढ़, हाथरस, मथुरा की ओर जाने वाले श्रृद्धालुओं को वाया औंरगाबाद और स्याना होते हुए बुलंदशहर से गुजारा गया। इसका सीधा असर जिले की सड़कों पर दिखा। सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार रही। शाम को हालात सामान्य जरूर हुए लेकिन फिर भी वाहनों की रफ्तार नहीं बढ़ पाई। गनीमत रही कि शनिवार को अवकाश होने और अधिकतर लोगों के गंगा स्नान को चले जाने के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम थी।
विज्ञापन

खुर्जा और शिकारपुर रोड पर भी वाहनों का दबाव अधिक था। वहीं, अनूपशहर रोड पर भी सुबह से शाम तक जाम के हालात रहे। सुबह आठ बजे के बाद लोग छोटी कांशी से स्नान कर लौटने लगे थे। एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से अनूपशहर रोड पर भयंकर जाम लग गया। अनूपशहर में भी जाम के कारण हालात बदतर थे। उधर, अनूपहर गंगा पुल से गुजरने वाले वाहनों को डिबाई से नरौरा बैराज पुल से निकाला गया। जिसके चलते डिबाई और नरौरा में भी जाम की स्थिति बनी रही। उधर, अहार में गंगा स्नान से जहांगीराबाद में भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

10 घंटे से जाम है एनएच-24
गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के चलते वाहनों के दवाब से सुबह ही नेशनल हाईवे 24 जाम हो गया। सुबह आठ बजे जाम हुआ हाईवे शाम तक भी नहीं खुला। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच-24 के डायवर्जन से बुलंदशहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया और यहां के सभी स्टेट हाईवे भी जाम की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


अनूपशहर व अहार में पूरे दिन बनी रही जाम की स्थिति
गंगा स्नान के चलते अनूपशहर और अहार में भी शनिवार को पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात को सुचारू करने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। बावजूद इसके लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गंगा स्नान और फिर शाम के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी आदि वापस आने के कारण भी जाम के झाम ने सभी को परेशान किए रखा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के पसीने छूटते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें