फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने 14 तो बसपा ने सात और सीटों पर खोले पते

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने 14 तो बसपा ने सात और सीटों पर खोले पत्ते
विज्ञापन


- बसपा के दो नगर पंचायतों समेत पांच नगर पालिकाओं के प्रत्याशी घोषित
- सपा में शिकारपुर, अनूपशहर व ककोड़ के लिए प्रत्याशी का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो।

बुलंदशहर। निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को सपा ने पहली तो बसपा ने सात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दोनों पार्टियों की सूची जारी होने से नगर पालिका बुलंदशहर पर अब कड़ी टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक सत्ताधारी दल ने अपने पत्ते साफ नहीं किए हैं।
शुक्रवार को सपा ने जिले की 14 नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी कर दी। हालांकि सपा की पहली सूची में शिकारपुर, अनूपशहर नगर पालिका व ककोड़ नगर पंचायतों के प्रत्याशियों को जगह नहीं मिल सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों में शेष तीनों सीटों के लिए भी नाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बसपा ने पहली सूची में चार प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब दूसरी सूची में पांच नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की नामों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशियों की सूची --
नगर पालिका/पंचायत प्रत्याशी
बुलंदशहर भरत देव शर्मा
खुर्जा रजिया सलीम
जहांगीराबाद अजीत सिंह
स्याना जयप्रकाश सिंह
गुलावठी काले पहलवान
डिबाई अली मोहम्मद
सिकंदराबाद फैसल अंसारी
खानपुर इकबाल कुरैशी
पहासू इकबाल खां
औरंगाबाद अख्तर अली
नरौरा मनमोहन भारद्वाज
छतारी शखावत
बीबीनगर राजेश देवी
बुगरासी रईस अहमद

बसपा प्रत्याशियों की सूची
गुलावठी इकबार कुरैशी
अनूपशहर ब्रिजेश कुमार उर्फ गोपाल शर्मा
जहांगीराबाद साविर अंसारी
खानपुर मुस्तफा अंसारी
शिकारपुर फूलवती राना
सिकंदराबाद इरशाद उर्फ भोलू
बुगरासी सूफियान खान उर्फ शानू

बसपा की निवर्तमान नगर पंचायत का नाम वोटर लिस्ट से गायब
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पहासू नगर पंचायत से बसपा की निवर्तमान अध्यक्ष व उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया। जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को जायदा बेगम ने बसपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ डीएम से मामले की शिकायत करते हुए वोटर सूची में नाम जुड़वाने की मांग की।
शुक्रवार को बसपा की पहासू नगर पंचायत चेयरमैन जायदा बेगम अपने परिवार व बसपा जिलाध्यक्ष विनोद राव के साथ डीएम कार्यालय पहुंचीं। इस मौके पर जायदा बेगम ने डीएम को बताया कि वह नगर पंचायत की निवर्तमान चेयरमैन हैं। जबकि चुनाव से पूर्व विपक्षी नेताओं ने जानबूझकर पूरे परिवार समेत उनका नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष विनोद राव ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी निर्वाचन अधिकारियों ने उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया है। आरोप लगाया कि बाबू ने 10 नवंबर को ही मतदाता सूची में नाम शामिल करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता के नेताओं के दबाव में नाम को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिससे वह दोबारा चुनाव न लड़ सकें। इस मौके पर वीर सिंह गौतम, मोहित कुमार, सुधीर कुमार, इरफान कुरैशी, बादल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



पहासू बीएलओ निलंबित
बुलंदशहर। पहासू नगर पंचायत की निवर्तमान अधय्क्ष जायदा बेगम का पूरे परिवार समेत वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के मामले में डीएम ने कार्रवाई की है। डीएम ने कार्रवाई करते हुए बीएलओ रामअवतार को पूरे मामले में दोषी पाते हुए निलंबित करने की कार्रवाई की है। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं का नाम फीड कराकर ऑफलाइन प्रति संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा डीएम ने सभी एसडीएम को आदेश देकर छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें