फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मैया के जयकारों से गूंजा तट, श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा मैया के जयकारों से गूंजा तट
विज्ञापन

-- पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिये परिजन कर रहे दीपदान

अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व का गंगास्नान शुक्रवार देर रात के बाद शुरू हो गया है। हजारों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। परिजन बड़ी तादाद में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिये दीपदान कर रहे हैं। सात किलोमीटर एरिया में फैले मेला क्षेत्र गंगा मैया के जयकारों से गूंज रहा है। भारी तादाद में श्रद्धालु अनूपशहर गंगास्नान के लिये आये हैं। महिलायें मंगल गीत गा रही हैं तो युवा व बच्चे कबड्डी खेलकर मनोरंजन कर रहे हैं। मंागरौल, भैसरोली, याकूबपुर, रसूलपुर आदि गांवों से बैलगाड़ियों से आये श्रद्धालुओं ने रेती में डेरा डाल रखा है। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान आज शनिवार को भोर मे होगा।
पुलिस के साथ साथ डीपीबीएस महाविद्यालय के एनसीसी कैडिटस, एलडीएवी इंटर कालेज, डीसेंट पब्लिक स्कूल, कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के सैकड़ों स्काउट व गाइड खोये बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने तथा यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में करीब दर्जन भर स्वास्थ्य कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है। पशु चिकित्सा के भी दो कैंप मेला क्षेत्र में आये पशुओं का इलाज करने में जुटे हुए हें। पुलिस ने कस्बे के प्रवेश पांइटों पर बैरिकेड कर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। घुड़सवार व ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारू बनाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद गुप्ता व सीओ मनीष यादव मेला क्षेत्र में लगातार गश्त कर इंतजामों पर नजर बनाये हुए हैं। अलीगढ़ रोड से छोटे वाहनों से आने वाले वाहनों को जेपी विश्वविद्यालय से मस्तरमघाट की ओर भेजा जा रहा हैं जहां जेपी ग्रुप द्वारा इंतजाम किये गये हैं। बुलंदशहर रोड से आने वाले छोटे वाहनों को गंगापुल पार रेती में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यस्नान घाट बबस्टरगंज पर भी स्नान खुला हुआ है। जबकि दिनेशघाट ,लाल महादेवघाट से लेकर गंगापुल तक अनूपशहर की ओर के गंगातट को गहरे जल के चलते पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें