फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह लगे जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह लगे जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

- सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने से बनी समस्या
- बाजारों में भी समय-समय पर लगता रहा जाम, पुलिस रही मुश्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। त्योहारों के कारण जिले में जगह-जगह लग रहे जाम ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। बुधवार को कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही।
कई दिनों से लोग दिवाली पर अपने घर जा रहे हैं और वह अपने वाहनों के अलावा बसों आदि का भी सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही। बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक जिले के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। सबसे अधिक जाम डीएवी तिराहे के अलावा शिकारपुर बाईपास, अनूपशहर और स्याना मार्ग पर देखने को मिली। इसी तरह भूड चौराहा सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर बाजारों में भी लोगों की संख्या खूब रही जिससे जाम की समस्या से हर किसी को परेशानी हुई। सबसे अधिक जाम की समस्या अंसारी रोड, डिप्टी गंज, बूरा बाजार, काली नदी रोड और कालाआम सहित भूड रोड आदि पर रही। इसी तरह की समस्या का सामना जिले के अन्य कस्बों के बाजारों में रही। ट्रैफिक इंचार्ज कुलवीर राणा के अनुसार जाम से निपटने के लिए पुलिस मुश्तैद रही। जहां भी जाम की समस्या बनी वहां जल्द खुलवाने का प्रयास किया गया। त्योहारों के दिनों में भीड़ अधिक होने के कारण जाम लगना स्वभाविक है और इससे वाहन चालकों व आमजन को छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें