फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के आरक्षण पर आपति का आखिरी दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति का आखिरी दिन आज
विज्ञापन

- सबसे अधिक जहांगीराबाद से आई आपत्तियां
- नगर पंचायतों में नरौरा से केवल एक आपत्ति
- आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। निकाय चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां दाखिल करने के लिए आज अंतिम दिन है। सोमवार तक जिले भर की नगर पालिकाओं से करीब 20 आपत्तियां अफसरों को प्राप्त हुई हैं। इनमें सबसे अधिक जहांगीराबाद नगर पालिका के वार्डों से प्राप्त हुई हैं।
11 अक्तूबर को शासन ने निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया था। आरक्षण जारी करने के बाद सात दिन का समय आपत्तियों के लिए दिया गया था। यह समय मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। सोमवार तक नगर पालिका वार्डों के आरक्षण में जिलेभर की नौ नगर पालिकाओं से करीब 20 आपत्तियां अफसरों को मिलीं। इन आपत्तियों को अफसर निस्तारित करने की तैयारी में लगे हुए हैं। प्राप्त आपत्तियों में सबसे अधिक पांच आपत्तियां नगर पालिका जहांगीराबाद के वार्डों से प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा अन्य नगर पालिकाओं से इक्का-दुक्का आपत्तियां ही मिली हैं। इसके चलते लगभग सभी वार्डों का आरक्षण पूर्ववत रहने की संभावना है। हालांकि आपत्तियों के अनुसार दो-चार वार्डों के आरक्षण में बदलाव होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल नरौरा नगर पंचायत से आई आपत्ति
जिले की आठ नगर पंचायतों में से केवल नरौरा नगर पंचायत से आपत्ति अफसरों को मिली है। अन्य नगर पंचायतों में से कोई भी आपत्ति अफसरों को नहीं मिली है। इसके चलते नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण पूर्ववत रहने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें