फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा 1500 क्विंटल आलू का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा 1500 क्विंटल आलू का बीज
विज्ञापन

- उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा बीज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने जिले के आलू उत्पादक किसानों के लिए 1500 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध करवाने का लक्ष्य दिया है। आलू का बीज उद्यान विभाग उपलब्ध करवाएगा और विभाग को बीज प्राप्त हो गया है। इच्छुक किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के किसानों को आलू का बीज एक हजार रुपये की छूट पर दिया जा रहा है। आलू का बीज 1200 और 1400 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकार की ओर से दिए जाने वाले आलू के बीज में कुफरी बहार, गरिमा, कुफरी आनंद, कुफरी पुखराज, चिपसौना, फ्राई सोना और ख्याति शामिल हैं। उनका दावा है कि यह आलू के बीच सबसे अच्छी वेरायटी के हैं और इससे उत्पादन भी अच्छा होता है। इन बीजों की बिजाई कर किसान अधिक मुनाफा ले सकते हैं। बीज विभाग की यूनिट सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, बुलंदशहर, लखावठी और शिकारपुर से मिलेगा। इसके लिए किसान यूनिट अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें