फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज: बाजार में होगी ‘धन वर्षा’

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस आज: बाजार में होगी ‘धन वर्षा’
विज्ञापन

फोटो समाचार
- ज्वेलर्स, बर्तन, गिफ्ट आदि की दुकानों पर हर तरह का सामान उपलब्ध
- बाइक, कार और ट्रैक्टर आदि वाहनों की हुई बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। धनतेरस मंगलवार को है। त्योहार को लेकर बाजार सज चुके हैं। सराफा बाजार और बर्तन बेचने वालों ने भी दुकान सजा ली हैं। धनतेरस के दिन हर कोई कुछ न कुछ खरीदता है। इस दिन चांदी या फिर बर्तन खरीदने की प्रथा है। इसी के मद्देनजर बाजार में सराफा और बर्तन कारोबारियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। बाजार में सजावट के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान की भरमार है। बाइक-स्कूटी, कार, ट्रैक्टर आदि की बुकिंग जारी है। फ्रिज, टीवी, एलईडी, एलसीडी, माइक्रोवेव आदि सामान भी डिस्काउंड पर उपलब्ध हैं। हालांकि इन सामानों की खरीद पिछले कई दिन से जारी है लेकिन धनतेरस के दिन खरीदारों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

आज होगी भगवान धनवंतरी की पूजा
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इसी दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे। पुराणों के अनुसार देवताओं व दैत्यों ने जब समुद्र मंथन किया था तो उसमें से कई रत्न निकले थे। समुद्र मंथन के अंत में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी थी। तब से इस तिथि को भगवान धनवंतरी का प्रकोटोत्सव मनाए जाने का चलन प्रारंभ हुआ। भगवान धनवंतरी को भगवान विणु का अंशावतार भी माना गया है। इस दिन बर्तन आदि खरीदने की परंपरा है। लोक मान्यता के अनुसार इस दिन धन या वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। दिवाली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं। इस दिन खासकर डॉक्टर भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं। इसलिए डॉक्टरों ने पूजा के लिए विशेष तैयारी पहले ही कर ली है।
विज्ञापन


घर के बाहर और आंगन में जलेंगे दीप
आचार्य हिमांशु अवस्थी ने बताया कि धनतेरस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार और आंगन में दीप जलाने की प्रथा भी है। इस प्रथा के पीछे एक लोक कथा है। कथानुसार मान्यता है कि इस दिन जो प्राणी यमदेवता के नाम से पूजन करके दीप माला दक्षिण दिशा की ओर भेंट करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। यही कारण है कि लोग इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाकर रखते हैं।

घर-घर बिराजेंगे चांदी के लक्ष्मी-गणेश
सराफा बाजार में चांदी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा बर्तन और सिक्के भी उपलब्ध हैं। चांदी से लक्ष्मी गणेश को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा चांदी के गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच, चिरागी और चांदी के सिक्के भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सोने की चमक भी बाजार को चार चांद लगा रही है। सराफ गौरव गौड के अनुसार बाजार में हर आदमी की जरूरत का ध्यान रखा गया है।

बाइक-स्कूटी और कारों की हुई बुकिंग
धनतेरस पर बाइक-स्कूटी और कार लेने के लिए एजेंसियों पर बुकिंग सोमवार को भी जारी रही। अब तक विभिन्न वाहन बेचने वाली एजेंसियों पर करीब 500 से अधिक बाइक-स्कूटी और 20 कारों की बुकिंग हो चुकी है। इसी तरह करीब 15 ट्रैक्टरों की बुकिंग भी हो चुकी है। एजेंसियों की ओर से लोन पर वाहन देने की सुविधा के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। एक एजेंसी के संचालक विनीत चड्ढा ने बताया कि वाहनों की बुकिंग जारी है और मंगलवार को ग्राहक वाहन खरीदेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर उमड़ेगी भीड़
धनतेरस पर लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, टीवी, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि की खरीद भी करेंगे। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट के अलावा गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक मोहित अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जमकर बिक्री की उम्मीद है।

दीप, झालर, सजावट के आइटमों से पटा बाजार
बाजार दीप, झालर, सजावट के आइटमों से बाजार पट गया है। खास बात यह है कि बाजार में हर तरह के सामान डिमांड है। बाजार में स्वदेशी और चाइनीज सामान से बाजार पटा हुआ है। बाजार में मिट्टी के दीए भी उपलब्ध हैं। दुकानदार रामकुमार का कहना है कि धनतेरस की सभी ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


बाजार में गिफ्ट की भरमार
दिवाली के मद्देनजर गिफ्ट आदि की दुकान सज गई और बिक्री भी खूब हो रही है। गिफ्ट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। दुकानदार आकाश का कहना है कि बाजार में 100 रुपये से लेकर 2500 तक के गिफ्ट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें