फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-बुखार से कक्षा नौ के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से कक्षा नौ के छात्र की मौत
विज्ञापन

- बुखार से अब तक 14 लोगों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के झाझर में डेंगू से एक किशोर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवम पुत्र राजकुमार निवासी झाझर को तीन दिन से बुखार था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उसे दवा दिलाई थी। फायदा न होने पर परिजन शनिवार को उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने जांच में शिवम को डेंगू की पुष्टि की। रविवार सुबह करीब नौ बजे शिवम ने दम तोड़ दिया। अब तक बुखार से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिवम के परिवार के पांच सदस्य भी बुखार से पीड़ित हैं। शिवम की मौत के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में गंदगी व मच्छर खूब पनप रहे हैं। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इस बाबत ग्राम प्रधान बस्सो बेगम ने बताया कि चार दिन पहले गांव में फॉगिंग कराई गई थी। सफाई व्यवस्था भी अच्छी है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि किशोर की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर मौत की जांच कराकर मरीजों को दवा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें