फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार झुलसे
विज्ञापन

- देर रात नई मंडी चौकी क्षेत्र के आवास विकास द्वितीय में हुआ हादसा
- घायलों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सुंदरनगर आवास विकास द्वितीय में शनिवार देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में दंपति समेत उसके दो मासूम बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीरावस्था में चारों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
मोहल्ला निवासी नरेश ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार देर रात शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी बाला (32) घर की रसोई में खाना बना रहीं थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में बाला देवी सहित उनके पति नरेश, आठ वर्षीय पुत्र मनीष व नितिन भी आ गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाकर सभी को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि बाला देवी 70 प्रतिशत झुलस चुकी हैं। वहीं नरेश 30 प्रतिशत, मनीष 50 प्रतिशत व नितिन 30 प्रतिशत झुलसे हैं। चारों को गंभीरावस्था में अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं देहात कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। नई मंडी चौकी इंचार्ज किरनपाल सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से गोला का तेल लाकर लगाते रहो, दवाई नहीं है
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती आग से झुलसे मरीजों को दवाई देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मना कर दिया। मरीजों के परिजनों से कर्मचारियों ने कहा कि घर से लाकर गोला का तेल लगाते रहो अस्पताल में दवाईयां नहीं हैं। जबकि अस्पताल के अफसर भरपूर मात्रा में दवाई होने की बात कर रहे हैं। घायलों के दर्द से कराहने पर परेशान परिजनों ने मीडिया के सामने अपना दुख रोते हुए कर्मचारियों द्वारा कही बात बताई। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में भरपूर मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं। यदि किसी कर्मचारी ने दवाई देने से इनकार किया है तो इस संबंध में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें