फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली देहात और कंट्रोल रूम की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात और कंट्रोल रूम की बिजली काटी
विज्ञापन

- देर रात बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोबारा जोड़ी गई बिजली
- दोनों ही स्थानों पर बिना मीटर जल रही थी बिजली
- बिजली अफसर बता रहे गलती से काटी गई
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन अफसरों ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कोतवाली देहात तथा पुलिस कंट्रोल रूम की बिजली काट दी। बिजली काटने के बाद अफसरों ने देर रात कनेक्शन जुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के कहने पर बिजली अफसरों ने कनेक्शन जोड़े हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पावर कारपोरेशन अफसर बड़े शान से अपनी कार्रवाई का बखान करते हैं। मगर, शनिवार की रात पावर कारपोरेशन अफसरों ने कार्रवाई करने के बाद भी इस संबंध में कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी। बाद में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब अफसरों से वार्ता की गई तो उन्होंने गलती से कनेक्शन काटना बताया। हुआ यूं कि पावर कारपोरेशन अफसरों ने शनिवार की रात बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इसके तहत कोतवाली देहात तथा पुलिस कंट्रोल रूम में मीटर न लगा पाए जाने पर टीम ने दोनों स्थानों की बिजली काट दी। बिजली कटते ही पुलिस अफसर तिलमिला उठे। पावर कारपोरेशन और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो दोनों ओर से सलाह मशवरा के बाद देर रात कनेक्शन जोड़ दिए गए। इस बाबत एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि दोनों कनेक्शन गलती से काट दिए गए थे। बाद में दोनों कनेक्शन जोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें