105 ग्राम प्रधान आज होंगे सम्मानित
बुलंदशहर। खुले में शौच से मुक्ति की अलख जगाने वाले 105 ग्राम प्रधानों को सोमवार स्नेहा गार्डन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से सुबह दस बजे से समारोह शुरू होगा। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत स्वच्छ अभियान ग्रामीण के तहत जिले के गांवों को ओडीएफ करने के लिए कार्य जारी है। इस कार्य में ग्रामीणों के अलावा स्वच्छता ग्राही और समाजसेवी आदि को लगाया गया है। डीपीआरओ की ओर से इस कार्य में प्रधानों की भी अहम भूमिका है। अब तक जिला प्रशासन ने 128 गांवों को ओडीएफ घोषित करने का दावा किया है। इस कार्य में ओडीएफ की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता ग्राही और समाजसेवियों के साथ ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी आदि को आमंत्रित किया गया है। ब्यूरो