फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल आज
विज्ञापन

- टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा महिला-पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल
- जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होगा ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होगा।
संघ के सचिव कंछी सिंह ने बताया कि 68 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल ग्रीकोरोमन और 20 वीं सीनियर महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप 22 से 25 अक्तूबर तक जिला जौनपुर के आझुराय इंटर कालेज धर्मराजगण शेखां में होगी। इसमें जिले के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का ट्रायल टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में भागीदारी का मौका मिलेगा। इस कुश्ती चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए खिलाड़ी का आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट के साथ एंट्री फार्म अवश्य होगा, अन्यथा कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। उन्होंने जिले के कुश्ती खिलाड़ियों से समय पर अपना ट्रायल देने के लिए शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें