फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट फोन से पढ़ाएंगे ‘गुरुजी’

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट फोन से पढ़ाएंगे ‘गुरुजी’
विज्ञापन

- कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को दी जाएगी नई तकनीक से शिक्षा
- शासन ने यू-ट्यूब पर अपलोड की 500 शैक्षिक वीडियो
मनोज चौधरी
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके सुधार नहीं हो रहा। इसको देखते हुए शासन और विभाग ने एक और नई पहल की है। अब गुरू जी को स्मार्ट बनाने की कवायद में बच्चों को स्मार्ट फोन से पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने प्रदेश के सभी बीएसए को आदेश जारी किए हैं कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षक और छात्र-छात्राओं के प्रयोग के दृष्टिगत शैक्षणिक वीडियो कार्यक्रम का निर्माण राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ द्वारा किया गया है। इन शैक्षणिक वीडियो को भारत सरकार के पोर्टल nroer.gov.in पर अपलोड किया गया था। इनकी संख्या 500 है। इसके अतिरिक्त यू-ट्यूब पर साइट लखनऊ आफिस पर भी लगभग 200 शैक्षणिक वीडियो फिल्में निशुल्क उपलब्ध हैं। यह फिल्में कक्षा एक से आठवीं के पाठ्यक्रम और विषयवस्तु पर केंद्रित कर बनाई गई हैं। इससे अब शिक्षकों को उनके स्मार्ट फोन पर पठन-पाठन सामग्री ई-कंटेंट के रूप में लगातार उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी तैयारियंा लगभग पूरी हो चुकी हैं। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि पांच अक्टूबर को जारी हुआ यह आदेश उन्हें प्राप्त हो चुका है। इस आदेश का पालन करते हुए काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए शिक्षकों को भी जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें