फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 रुपये की छूट पर सरकार देगी आलू का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 रुपये की छूट पर सरकार देगी आलू का बीज
विज्ञापन

- 910 रुपये से लेकर 1400 रुपये तक मिलेगा बीज
- सात वैरायटी का बीज उपलब्ध करवाने को अफसरों ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में आलू की बुवाई की तैयारी चल रही है। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार आलू के बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट देगी। इस आदेश पर जिला उद्यान विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
शासन की उप सचिव इंदुबाला कटियार ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक को आदेश जारी किया है कि सरकार ने किसानों को उपलब्ध करवाए जाने वाले आलू के बीज पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमी है। आदेश के अनुसार आलू बीज की श्रेणी आधारित प्रथम 1400 रुपये, द्वितीय 1310 रुपये, ओवर साइज 1200 रुपये और ओवर साइज आधारित बीज 910 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि विगत वर्ष आलू का सरकारी बीज 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को उपलब्ध करवाया गया था। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं आलू बीज की खरीद के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाए। कोई भी किसान जरूरत के अनुसार बीज प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

..................
इन किस्मों का मिलेगा बीज
सरकार की ओर दिए जाने वाले आलू के बीच में कुफरी बहार, गरिमा, कुफरी आनंद, कुफरी पुखराज, चिपसौना, फ्राई सोना और ख्याति शामिल हैं। अफसरों का दावा है कि यह आलू के बीज सबसे अच्छी वैरायटी के हैं और इससे उत्पादन भी अच्छा होता है।

यहां मिलेगा बीज, मोबाइल नंबर जारी
जिले में जिला उद्यान विभाग की छह यूनिट हैं और यहां पर आलू का बीज मिलेगा। इनमें सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, बुलंदशहर, लखावठी और शिकारपुर यूनिट शामिल हैं। सिकंदराबाद यूनिट प्रभारी का नंबर 9927412733, खुर्जा यूनिट प्रभारी का 9258693830, शिकारपुर यूनिट प्रभारी का 9759926546, स्याना यूनिट प्रभारी का 7669854142, बुलंदशहर यूनिट प्रभारी का 9927330689 और लखावठी यूनिट प्रभारी का 9837374100 है। इसके अलावा हेडक्वार्टर पर 4401 प्रभारी का मोबाइल नंबर 8532026925 है। किसान इनसे संपर्क कर आलू के बीज के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार इस बार आलू के बीज बंपर छूट पर किसानों को दे रही है। आलू का बीज उपलब्ध करवाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान अपने क्षेत्र के यूनिट प्रभारी से मिलकर अथवा मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. धीरेंद्र सिंंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें