फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली निर्माण के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली निर्माण के खिलाफ डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट में बनाई जा रही कोतवाली की चारदीवारी को लेकर बुधवार को लोगों ने आपत्ति जताते हुए डीएम से शिकायत की। इस मौके पर लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर कोतवाली की चारदीवारी बनाई जा रही है वहां पर गलियों से निकलने वाला कूड़ा डाला जाता है। साथ ही इसी स्थान से होकर बच्चे भी स्कूल जाते हैं। लोगों ने कहा कि यहां चारदीवारी बनने पर लोगों को जाम से जूझाना पड़ेगा। लोगों ने डीएम से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नाफे अंसारी, अहसान, अम्याद अली, इरफान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
आईएएस अरविंद सिंह बने एसडीएम सदर
बुलंदशहर। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। फेरबदल के तहत प्रशिक्षु आईएएस अरविंद सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है जबकि एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य को शिकारपुर एसडीएम का चार्ज सौंपा है। शिकारपुर एसडीएम सुभाष चंद्र यादव को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदलते हुए डीएम ने डिबाई से हेमेंद्र कुमार को तहसीलदार सदर, स्याना न्यायिक तहसीलदार को तहसीलदार डिबाई, अवनीश कुमार को तहसीलदार सदर से न्यायिक तहसीलदार खुर्जा बनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें