फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से बच्चे की मौत
विज्ञापन

बुगरासी। गांव बरहाना में ढाई वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भोपाल सिंह का बड़ा पुत्र दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित था जिसका परिजन क्षेत्र के ही निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। एक सप्ताह पूर्व बच्चे की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां बीती रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी ग्राम बुकलाना में दो ग्रामीणों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में रोष है। गांवों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बुखार के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। गांव में मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों का चेकअप भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें