फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी में बायोमैट्रिक लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बायोमेट्रिक लगाने का काम शुरू
विज्ञापन

- शिक्षक, कर्मचारियों और छात्राओं के लगेगी हाजिरी
- जिले के 16 विद्यालयों में लगेंगे 64 कैमरे, एक में लगेंगे चार कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें शिक्षक, कर्मचारियों और छात्राओं की हाजिरी लगेगी। जिले के 16 कस्तूरबा विद्यालयों में 64 कैमरे लगेंगे जबकि एक में चार कैमरे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समय-समय पर कई तरह की शिकायत मिलती रहती हैं। इन शिक्षकों को आधार मानते हुए अब विद्यालयों में शिक्षक, कर्मचारियों और छात्राओं की हाजिरी बायोमेट्रिक से लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय पर अंतिम मुहर लगा दी है और कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 16 कस्तूरबा विद्यालय हैं और प्रत्येक विद्यालय में चार-चार कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से मिलने वाली शिकायत कम होंगी तो विभाग को आसानी से पता चल जाएगा कि विद्यालय में कितने शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें