फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशों के बाद भी कनेक्शन के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशों के बावजूद समय पर नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

- पावर कॉरपोरेशन जेई कनेक्शन देने में कर रहे आनाकानी
- समय से कनेक्शन जारी न होने से उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। शासन लगातार लोगों को बिजली कनेक्शन जल्द देने के निर्देश दे रही है। इसका स्थानीय अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिए कई-कई सप्ताह तक भटकना पड़ता है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ता कनेक्शन लेकर बिजली प्रयोग करने के बजाए चोरी से बिजली जलाना ठीक समझ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार घरेलू कनेक्शन को मात्र तीन दिनों में दिया जाना है। शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर बिजली अफसर निर्धारित समय से दस गुना अधिक समय लगा रहे हैं। साथ ही कनेक्शन के लिए आवेदक को लगातार अफसरों के पास चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेई कनेक्शन देने में कोई न कोई अड़ंगा अड़ाते रहते हैं। बताया कि जब तक उनको रिश्वत नहीं दी जाती है तब तक वह कनेक्शन की फाइल को आगे नहीं बढ़ाते हैं। विभाग के जेईयों की नीतियों के कारण परेशान उपभोक्ता चोरी से बिजली प्रयोग करना ठीक समझते हैं। जेईयों की लापरवाही के कारण ही नए कनेक्शन देने में विभाग को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इस बाबत एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के आदेशानुसार तीन दिन में नया कनेक्शन दिया जाना है। यदि इसमें कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें