फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. दिनेश अग्रवाल बने यूटा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. दिनेश अग्रवाल बने यूटा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राजेबाबू पार्क में रविवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के सदस्यों ने बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में उपस्थित सभी ने डॉ. दिनेश अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

बैठक में जिला कार्यकारिणी के लिए सुरजीत कुमार को महामंत्री, संगीता मिश्रा को कोषाध्यक्ष, कपिल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. ज्योति भारद्वाज को महिला उपाध्यक्ष, गजेंद्रपाल सिंह को संगठन मंत्री बनाया। मंडल संयोजक डॉ. दीपाली के नेतृत्व में जिला संयोजक डॉ. दिनेश अग्रवाल द्वारा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बताया गया कि कुछ दिन पहले जिला व समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। आरोप है कि यह निर्णय कार्यकारिणी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया था। इस पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 12 पदाधिकारियों को निष्कासित भी कर दिया था। अब जिला कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें