फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से बोरी उठवाने पर प्रधान अध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से बोरी उठवाने पर प्रधान अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

- साठा स्थित परिषदीय स्कूल में एमडीएम की बोरी उठवाने का वीडियो हुआ था वायरल
- जांच में सही पाया गया वीडियो, बीएसए ने की कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मोहल्ला साठा स्थित परिषदीय स्कूली बच्चों से एमडीएम की बोरी उठवाने वाला वीडियो उजागर होने के बाद, इसमें प्रधान अध्यापिका की गलती सामने आई है। बीएसए ने इस पर कार्रवाई करते हुए प्रधान अध्यापिका को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विगत दिनों व्हाट्स-एप पर वीडियो जारी हुई थी। इसमें परिषदीय स्कूली बच्चों से एमडीएम के राशन की बोरी उतरवाई जा रही थी। यह वीडियो मोहल्ला साठा स्थित परिषदीय स्कूल का बताया गया। बीएसए ने जब इसकी जांच करवाई तो एक के बाद एक इस वीडियो का खुलासा हो गया। जांच में साफ हो गया है कि यह वीडियो साठा स्थित प्राथमिक विद्यालय का है । उसी स्कूल के बच्चे एमडीएम के राशन की बोरी उतार रहे हैं। इस पर बीएसए ने जांच रिपोर्ट मिलने पर प्रधान अध्यापिका को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि बच्चों से एमडीएम की बोरी उतरवाने के आरोप में प्रधान अध्यापिका बॉबी प्रवीण को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
लापरवाही पर प्रधान अध्यापिका निलंबित
बुलंदशहर। विभागीय आदेशों की अवहेलना करना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का फर्जी मेडिकल लेकर अवकाश देने, पत्र व्यवहार की पत्रावली गायब करने और समय पर स्कूल नहीं खोलने आदि के आरोप में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव अलोदा जागीर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका पुष्पा नागर को बीएसए ने आदेश जारी कर मंगलवार को निलंबित कर दिया। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि प्रधान अध्यापिका की लगातार शिकायत मिल रही थी। जब जांच करवाई गई तो लगाए गए आरोप सही साबित हुए। इस पर प्रधान अध्यापिका पुष्पा नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर उससे स्पष्टीकरण भी मांग लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें