फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदाना में बरामद किया राशन और केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
खदाना में बरामद किया राशन और केरोसिन
विज्ञापन

- डीलर ने दिखा दिया था पूरे राशन का वितरण
- शिकायत मिलने पर एडीएम ने छापामार कर खोली कालाबाजारी की पोल
- डीलर के खिलाफ होगी एफआईआर, दुकान भी होंगी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर/अहार। क्षेत्र के गांव खदाना के डीलर ने पूरे राशन का वितरण दिखा दिया। मगर, शिकायत मिलने पर मंगलवार को एसडीएम ने छापा मारकर दुकान से गेहूं व चावल के साथ केरोसिन बरामद किया है। इस कार्रवाई ने कालाबाजारी की भी पोल खोल दी है।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि गांव खदाना में महिला डीलर है। उसने सितंबर माह का पूरा राशन और केरोसिन का वितरण दिखा दिया। मगर, उन्हें शिकायत मिली कि डीलर की दुकान पर अभी भी राशन और केरोसिन मौजूद है और से ब्लैक किया जाएगा। इस पर उन्हाेंने मंगलवार को दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 24 बोरी गेहूं और एक बोरी चावल खुला एवं एक ड्रम केरोसिन बरामद किया गया। आरोप है कि डीलर इस राशन और केरोसिन की कालाबजारी करने वाली थी। राशन और केरोसिन को कब्जे में ले लिया है। एसडीएम ने बताया कि राशन डीलर पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही वह रिपोर्ट तैयार कर डीएम को दुकान निरस्त करने की संस्तुति के लिए भेजेंगे। इस कार्रवाई से क्षेत्र के डीलर्स में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी करने वाले किसी भी डीलर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें