फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट हुए डाकिया, मिले स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट हुए डाकिया, मिले स्मार्ट फोन
विज्ञापन

- स्मार्ट फोन से पत्र और रजिस्ट्री आदि लेने पर लोगाें के होंगे डिजीटल साइन
- स्मार्ट फोन में एप से साइन होते ही पता चलेगा, पत्र व रजिस्ट्री हो गई प्राप्त
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डाक विभाग की ओर से डाकिया को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए गए हैं। मोबाइल में एप के जरिए लोगों को अब पत्र व रजिस्ट्री लेने के लिए डिजीटल साइन करने होंगे। इससे जल्द पता चल जाएगा कि पत्र व रजिस्ट्री आदि प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग के अफसरों के अनुसार विभाग ने पत्र और रजिस्ट्री आदि लोगों तक पहुंचाने के लिए पोस्टमैन मोबाइल एप्लीकेशन के नाम से एक एप लांच किया है। इसको चलाने के लिए सभी डाकियाओं को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। जब भी कोई डाकिया किसी व्यक्ति को पत्र व रजिस्ट्री देगा तो उसका डिजीटल साइन लेगा। साइन लेते ही एप इसे ऑनलाइन कर देगा, जिससे सभी को पता चल जाएगा कि पत्र और रजिस्ट्री आदि पहुंच गई है। विभागीय अफसरों के अनुसार जिले में 320 छोटे-बड़े डाकघर हैं। सबसे पहले बड़े 35 डाकघर के डाकियाओं को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए गए हैं। अब तक 21 डाकघरों के 89 डाकियाओं को मोबाइल फोन उपलब्ध करवा दिए हैं। जबकि 14 डाकघरों के डाकियाओं को जल्द ही मोबाइल फोन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। बुलंदशहर मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक एमके महेश्वरी का कहना है कि विभाग की यह योजना काफी सार्थक रहेगी। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही जिले के सभी डाकघरों के डाकियाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें