फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने गया दूल्हा, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज पढ़ने गया दूल्हा, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

- मंगलवार सुबह नौ बजे नोएडा फेस-2 में जानी थी बारात
- दूल्हे के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
- रविवार को ही हुई थी युवक की बहन की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बारात रवाना होने से चंद घंटे पहले नमाज पढ़ने गया दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता दूल्हे का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में गली नंबर-3 में रहमत अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। दो माह पूर्व ही रहमत अली के बेटे रिजवान की सगाई नोएडा निवासी युवती के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे बारात नोएडा फेस-2 में जानी थी। परिजनों ने बताया कि रिजवान मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे घर से फजर की नमाज पढ़ने के लिए पास के ही मस्जिद में गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब रिजवान को ढूूंढा तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं लगा। दूल्हे के लापता होने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी युवक की तलाश की। साथ ही परिजनों की तहरीर पर लापता दूल्हे की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही हुआ था बहन का निकाह
लापता युवक रिजवान की एक बहन का निकाह रविवार को ही मेरठ निवासी युवक के साथ हुआ था। सोमवार को रिजवान अन्य परिजनों के साथ बहन के वलीमा में शामिल होने उसकी ससुराल गया था। परिजनों ने किसी के साथ रंजिश होने से भी इंकार किया है।

सीसीटीवी की हो रही रही जांच
पुलिस मामले में विभिन्न कारणों पर जांच करने में जुटी है। साथ ही पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई है। हालांकि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों को भी दी सूचना
लापता युवक के मामा निजाम ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना दुल्हन के परिजनों को भी दे दी गई है। इससे दुल्हन पक्ष में भी हड़कंप मच गया है। शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी दूल्हे के लापता होने से खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।

कोट
युवक के लापता होने का मामला संज्ञान में है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामलों में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें